ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी के मंत्री बोले, शिक्षा के जरिए मजूर के बेटे को हुजूर बनाने का किया जा रहा प्रयास

लखनऊ : (मानवीय सोच) पशुधन एवं दुग्ध विकास अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्त विभाग मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले हुजूर के बेटे ही हुजूर बनते थे, लेकिन अब मजूर के बेटे को भी हुजूर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। मदरसा शिक्षा का लगातार विस्तार करने के पीछे भी यही रणनीति है। वह राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मनुष्य में पशुता और पशुओं में क्रूरता को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। मनुष्य का विकास शिक्षा से होता है। जीवन पूरा शिक्षा है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में चर्चा हो रही है। शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है। जो शिक्षित होते हैं वही आगे बढ़ते हैं। गरीबी को दूर करने का साधन भी शिक्षा है। बेसिक शिक्षा के साथ मदरसा शिक्षा को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गरीब छात्रों के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में लैपटॉप होना चाहिए। इसके लिए प्रयास जारी हैं। मदरसा में अब उर्दू ,अरबी, फारसी के साथ एनसीआरटी लागू कर अंग्रेजी शिक्षा भी सिखाई जा रही है।

Scroll to Top