ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी को मेडिकल टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए आज से मेडिकल टूरिज्म व फार्मा एक्सपो

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) मेडिकल टूरिज्म सम्मेलन और फार्म एक्स्पो का आयोजन पीएचडी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा शुक्रवार और शनिवार को राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें फार्मा जगत की दिग्गज कंपनियाँ भागीदारी करेंगी।

कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक सोती ने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि इस क्षेत्र की चुनौतियों, निवेश, प्रोत्साहन और सब्सिडी संबंधी नीतियों पर चर्चा करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में करीब 4-6 तकनीकी सत्र होंगे जिनमें सरकार, अफसर, अस्पतालों, फार्मा कंपनियों, डायग्नोस्टिक और वेलनेस सेंटर, टूर और ट्रैवल कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के प्रमुख लोग शामिल होंगे जो चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य और फार्मा क्षेत्रों पर अपने विचार साझा करेंगे।

इस सम्मेलन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को चिकित्सा पर्यटन के लिए पसंदीदा गंतव्य और फार्मास्युटिकल, चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों के लिए पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होने बताया कि एक्सपो में पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ”नंदी”, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ भाग लेंगे। एक्सपो का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

Scroll to Top