ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी टी-20 लीग : माधव की कप्तानी पारी से मेरठ बना चैंपियन

मेरठ का पलड़ा भारी तो कभी कानपुर का। यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण का फाइनल उतार-चढ़ाव वाला रहा। मैन ऑफ द मैच रहे माधव कौशिक ने कप्तानी पारी (43 गेंदों पर नाबाद 63 रन) खेलते हुए मेरठ को पांच विकेट की जीत के साथ खिताब दिलाया। माधव ने मोहसिन खान के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर फाइन लेग से ऊपर से छक्का जमाकर टीम को जीत से नवाजा। कानपुर सुपरस्टार्स के 191 रन के लक्ष्य को मेरठ मावरिक्स ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त किया।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित लीग में दमदार प्रदर्शन करने वाली मेरठ ने महत्वपूर्ण खिताबों पर कब्जा जमाया। लीग में सबसे ज्यादा रन 499 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को आरेंज और 24 विकेट लेने वाले जीशान अंसारी को पर्पल कैप मिली। 191 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज अक्षय दुबे खाता खोले बगैर मोहसिन खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। 42 रन के योग पर टीम को दूसरा झटका ओवैस अहमद (13) के रूप में लगा।

Scroll to Top