ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : 3 दिन में 63 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 के लिए राजधानी में 81 केंद्र बनाए गए हैं। सख्ती के कारण गुरुवार से अब तक 63 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो पेन लेकर ही जाने की इजाजत है। बाकी सामान केंद्र के बाहर ही रखवा दिए जा रहे हैं। 

सख्ती ऐसी है कि महिला अभ्यर्थियों के बाल के जूड़ा तक खुलवा दिए जा रहे हैं। परीक्षार्थियों के हाथ में बंधे धागे, कलावा, जूते-मोजे उतरवा दिए गए। किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दिया गया। ड्रोन से निगरानी की जा रही थी।

133 संदिग्ध, 17 नकलची पकड़ में आए, 15 पर FIR दर्ज

दूसरी ओर पहले दिन 61 संदिग्ध परीक्षार्थी पकड़ थे, दूसरे दिन 72 संदिग्ध परीक्षार्थी भी भर्ती बोर्ड की पकड़ में आए हैं। 23 और 24 अगस्त को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान 17 नकलची भी पकड़े गए हैं और विभिन्न जिलों में 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

रीजनिंग और मैथ ने उलझाया

पेपर देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर तो आसान था लेकिन रीजनिंग और मैथ ने उलझा दिया। हिंदी का पेपर पिछली बार से ज्यादा टफ था।

पहले दिन 21 हजार से अधिक ने छोड़ी थी परीक्षा

भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी सूचना में पहले दिन 22 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। वहीं, दूसरे दिन भी आंकड़ा 21 हजार और तीसरे दिन 19500 के करीब है। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही है। 

Scroll to Top