यूपी पुलिस में सीएम योगी ने 1 लाख पदों की भर्ती का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 1 लाख नई भर्तियां होने जा रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की है कि अगले दो वर्षों में यूपी पुलिस में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. इन पदों में से 20 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही अगले दो सालों में दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, जिनमें से 60,244 पद कांस्टेबल के हैं.

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी. परीक्षा 30 अगस्त को दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी. हर शिफ्ट में 5 लाख कैंडिडेट्स परीक्षा देंगे. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर डाउनलोड कर सकते हैं.