ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती से जुड़ा अहम नोटिस जारी

यूपी (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने यूपी पुलिस में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन  के 32 पदों पर को लेकर अहम नोटिस जारी किया है।

यूपी पुलिस की वेबसाइट upbpbp.gov.in पर मंगलवार को जारी नोटिस के अनुसाार, उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल मोटर परिवहन भर्ती/चयन 2019 की कुल 32 रिक्तियों के सापेक्ष विभागीय परीक्षा के आधार पर चयन के संबंध में पात्र 2204 अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की लिखित परीक्षा दिनांक 31 अक्टूबर 2021 को हुई थी। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करने वाले 479 अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण दिनांक-13-01-2022 से 27-22-2022 तक राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), नूरनगर भदरसा, तहसील सरोजनीनकर, परगना बिजनौर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई है।

यूपी पुलिस की इस भर्ती में प्रयोगात्मक तकनीकी दक्षता परीक्षण में कुल 467 अभ्यर्थी योग्य पाए गए हैं। अभ्यर्थीगण बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर दिए गए लिंक पर रोल नंबर व जन्म तिथि डालकर अगले चरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यानी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस की इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के सेवाभिलेखों का मूल्यांकन नियमों का उल्लेख किया गया है जिन्हें अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे नोटिस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Scroll to Top