ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में अफसरों से रार पर मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- कोई मतभेद नहीं

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी में अफसरों और नेताओं में छिड़ी रार पर आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने सफाई दी है। मंत्री नितिन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कि वे किसी तरह से असंतुष्ट नही हैं। सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर काम कर रही है। लखनऊ में गुरुवार पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि उनके और अपर मुख्य सचिव के बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। अधिकारी नीतियों को पहुंचाने जो काम कर रहे हैं। दिनेश खटीक का अपना मामला है।

दरअसल, चर्चा थी कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी अफसरों को नाराज हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार में फंसे एक आबकारी अधिकारी को बर्खास्त करने के बारे में फाइल पर नोटिंग की। विभाग के एक उच्चाधिकारी की ओर से बड़े आर्थिक दंड के रूप में उसकी पेंशन व इंक्रीमेंट कटौती की सिफारिश की गई थी। मंत्री ने अड़ कर अधिकारी को बर्खास्त करवाया। वह भी अपने एसीएस को लेकर सहज नहीं हैं।

आपको बता दें कि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की पेशकश के साथ ही प्रदेश सरकार में मंत्रियों और अफसरों में रार उभरकर सामने आ गई है। मंत्रियों की भीतरखाने सुगबुगाहट और छटपटाहट से साफ है कि वे अधिकारियों के आगे असहाय सा महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, ग्राम्य विकास, आबकारी, माध्यमिक और ऊर्जा विभाग में तो मंत्रियों को ऐसे ही हालात से दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं राज्यमंत्रियों में भी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा कामकाज बांटवारे को लेकर असंतोष होने की चर्चाएं हैं। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों को सामंजस्य बनाकर काम करने की हिदायत दी।

 

Scroll to Top