लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में डेंगू के मामलों में आई तेजी लगातार जारी है। 24 घंटे में प्रदेशभर में 388 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ और कानपुर में हैं। इसी के साथ प्रदेश भर में डेंगू के कुल केस की संख्या की 20 हजार 1 हो गई है। सबसे ज्यादा बिगड़े हालात राजधानी लखनऊ में हैं।
