ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# यूपी में बनेगी लीथियम बैटरी : 10 हजार करोड़ का होगा निवेश

लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बनाने का प्लांट प्रदेश की औद्योगिक सूरत के लिए गेमचेंजर साबित होगा। इस प्लांट के बहाने औद्योगिक विकास विभाग का फोकस देश में पहली बार लीथियम बैटरी क्लस्टर विकसित करना है। देश में ईवी की भारी मांग के बावजूद लीथियम बैटरी का शत प्रतिशत आयात हो रहा है।

80 फीसदी बैटरी चीन से आयात हो रही है। इसके अलावा चिली और आस्ट्रेलिया से भी आयात होता है। पिछले साल करीब 14 हजार करोड़ रुपये की बैटरी का आयात किया गया था। हाल में टाटा समूह ने गुजरात में करीब 1.60 अरब डालर के निवेश के साथ लीथियम बैटरी प्लांट लगाने का एलान किया है। अब यूपी ने बैटरी को लेकर बड़े समूहों को आमंत्रण दिया है।

गौरतलब है कि हिंदुजा समूह ने पिछले दिनों प्रदेश सरकार के साथ इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण प्लांट लगाने का एमओयू किया है। इसके तहत समूह लखनऊ या प्रयागराज में कॉमर्शियल ईवी प्लांट लगाएगा। पहली बार विश्व की चौथी सबसे बड़ी कॉमर्शियल वाहन कंपनी ने दक्षिण भारत से बाहर प्लांट लगाने का समझौता किया है। 

Scroll to Top