उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) हर मजरे और क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था करने के लिए यूपी सरकार सजग और सक्रिय दिख रही है, वहीं तेज आंधी – तूफान से बिजली के तारों में फाल्ट आने की वजह से जहां आमजन को बिजली के लिए दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है वहीं विभाग की भी किरकिरी होती है.
ऐसे हालातों को बदलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने कमर कस लिया है. मंत्री जर्जर विद्युत व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और निर्बाध आपूर्ति को लेकर विभागीय बैठकों के साथ ही निरीक्षण कर स्वयं निगरानी करते दिखते हैं. मंत्री शर्मा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त उपभोक्ता की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए उनका निपटारा कर रहे हैं.
वहीं अब अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते भी दिख रहे हैं.मंत्री ए के शर्मा के कार्यकाल में बिजली विभाग में बुनियादी काम बहुत तेजी से होते दिख रहे हैं. मंत्री के इन कार्यों और गुड गवर्नेंस की कार्यशैली से उनकी छवि में कुशल प्रशासक के तौर पर बन रही है.
