ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी शासन का फरमान : कटाई-मड़ाई में कृषि यंत्रों के प्रयोग में अड़ंगेबाजी पर सरकार सख्त

लखनऊ  (मानवीय सोच) अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में समस्त मंडलायुक्तों और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कटाई व मड़ाई में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई भी कृषि यंत्र प्रतिबंधित न किए जाएं, जिससे किसानों को असुविधा न हो।

प्रदेश सरकार ने किसानों के फसल की कटाई व मड़ाई में कृषि यंत्रों के इस्तेमाल में अड़ंगेबाजी पर सख्त नाराजगी जताई है। इन दिनों गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। इसमें कंबाइन हार्वेस्टर, रीपर, रीपर कंबाइंडर, स्ट्रा रीपर व चैफ कटर आदि कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शासन के संज्ञान में आया है कि कुछ जिलों में कुछ कृषि यंत्र प्रतिबंधित किए गए हैं। इससे किसानों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में समस्त मंडलायुक्तों और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कटाई व मड़ाई में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई भी कृषि यंत्र प्रतिबंधित न किए जाएं, जिससे किसानों को असुविधा न हो। वहीं यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कटाई व मड़ाई के दौरान सरकारी कार्मिकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने इस पत्र की जानकारी अपर मुख्य सचिव कृषि, पुलिस महानिदेशक व अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था को भी भेजी है।

 

Scroll to Top