ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपीपीएससी 250 पदों पर दे रहा नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  लोक सेवा आयोग जल्द ही संयुक्त राज्य / उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया का समापन कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन की विंडो सोमवार, 12 अप्रैल को देर रात बंद हो जाएगी। हालांकि, सबमिशन की प्रक्रिया 16 अप्रैल तक जारी रहेगी।

यूपी पीसीएस में आवेदन के लिए करें यह काम

इससे पहले यूपीपीएससी ने विभिन्न विभागों में 250 रिक्तियों को भरने के लिए 16 मार्च को अधिसूचना संख्या A-2/E-1/2022 के तहत विज्ञापन जारी किया था। उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना देखने के लिए अपने वेब ब्राउजर पर uppsc.up.nic.in टाइप पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

UPPSC PCS Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 16 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 12 अप्रैल, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रैल, 2022
  • यूपीपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि :  जल्द जारी की जाएगी

UPPSC PCS 2022 आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रुपये 125/-
  • एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 65/- रुपये
  • पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 25/- रुपये
  • भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 65/- रुपये

UP PCS Recruitment आवेदन प्रक्रिया

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च से 16 अप्रैल, 2022 तक यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
Scroll to Top