(मानवीय सोच) : भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर संसद से लेकर कोर्ट में चर्चा चल रही है. इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूसीसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हम सामजिक न्याय की बात करते हैं और परिवार में न्याय नहीं कर पा रहे हैं.
भारत के कानून को हर एक को स्वीकार करना चाहिए
सीएम योगी ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में दुष्प्रचार अधिक है, उन्होंने कहा हम सामाजिक न्याय की बात करते हैं और अपने परिवार में न्याय नहीं कर पा रहे हैं. शादी ब्याहों का हो या संपत्ति विरासत का मामला है ये सब पर समान रूप से लागू होना चाहिए.
अगर एक देश के नागिरक हैं तो वन नेशन वन लॉ की थ्योरी तो लागू होनी ही चाहिए कि अगर एक देश के नागरिक हैं तो सभी पर एक कानून लागू होना चाहिए. दुर्भाग्य है कि दुनिया के अंदर अल्पसंख्यक समुदाय अपने लिए विशेष अधिकार की मांग नहीं करता है
