ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार 60 हजार शिक्षकों को देगी पुरानी पेंशन

सरकार ने कई सालों से पुरानी पेंशन को लेकर उठ रही शिक्षको की मांग को पूरा कर दिया है.  बता दें कि पुरानी पेंशन को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच सरकार ने 60 हजार शिक्षकों को  पुरानी पेंशन देने का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ राज्य सरकार ने शिक्षकों को मौका दिया है कि वो नई और पुरानी पेंशन के विकल्प में से किसी एक को चुन सकते हैं. इसी के साथ ये रहा गया है कि शिक्षक इन दोनों पेंशन में से जो भी विकल्प चुनेंगे वो अंतिम फैसला होगा, बाद में इसे लेकर कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में  उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रर्दशन के बाद यूपी सरकार एक बार फिर यूपी के लोगों को खुश करने में जुट गई है. इसी के तहत सरकार ने शिक्षकों की इस मांग को पूरा करने का फैसला लिया है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में पुरानी पेंशन की मांग चुनाव मुद्दा बन चुकी है. इस मुद्दे को कांग्रेस ने भी अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था.

साल 2022 में यूपी में हुए विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इस मुद्दे को शामिल किया था. बाद  में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसे लागू करने की मांग शुरू हो गई थी.  कांग्रेस के अलावा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने भी इसे मुद्दे को घोषणा पत्र में शामिल किया था. इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 में भी विपक्ष ने इसे अपने घोषणापत्र का हिस्सा बनाया. बाद में लोकसभा चुनाव में खराब प्रर्दशन के बाद यूपी सरकार ने ये फैसला लिया कि नई पेंशन स्कीम को और व्यावहारिक बनाया जाए और पुरानी पेंशन स्कीम को 60 हजार शिक्षकों को दिया जाए.

Scroll to Top