ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने अपने ही समाज के लोगों को कहा गंवार

लखनऊ (मानवीय सोच) योगी आदित्यनाथ  सरकार में मतस्व विभाग  के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद  ने अधिकारियों के बीच अपने समाज के लोगों को गंवार बोल दिया। संजय कुमार निषाद ये भूल गए कि इन्हीं ‘गंवारों’ के समर्थन की वजह से आज वो योगी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। दरअसल योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर महोबा पहुंचे संजय निषाद ने मतस्य विभा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि मछली पालन करने वाले किसानों का बीमा क्यों नहीं हो रहा? जवाब में अधिकारियों ने कहा कि किसान समझाने के बावजूद बीमा नहीं करा रहे हैं। इसपर संजय निषाद ने कहा कि ये गंवार हैं, हम इनको समझाएंगे।

दूसरी तरफ पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि योगी सरकार के 100 दिनों के कामकाज में विकास की रफ्तार में तेजी आई है। संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज के लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीमें चला रही है जिसमें प्रधानमंत्री मत्सय संपता योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के लोगों को मछली पालन, दुकान खोलने या वाहन खरीदने के अलावा कई योजनाओं के लिए सब्सिडी दी जा रही है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले गाजियादाब के मसूरी झील का निरीक्षण करने आए संजय निषाद के लिए अधिकारी बोरियां बिछाते नजर आए थे। दरअसल कच्चा रास्ता होने की वजह से संजय निषाद का काफिला झील से थोड़ा पीछे ही रुक गया और उन्हें पैदल चलकर जाना पड़ा। इस दौरान बारिश शुरू हो गई तो अधिकारी संजय निषाद के पैरों के नीचे बोरियां बिछाने लगे ताकि उनका सफेद कुर्ता कीचड़ में खराब ना हो जाए।

 

Scroll to Top