(मानवीय सोच) एक्टर सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं. सनी देओल की फिल्म गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का जमकर प्यार मिला. 22 साल बाद पर्दे पर लौटे तारा सिंह ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया, जिससे सनी देओल फूले नहीं समा रहे.
सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां स्कूल की लड़कियां सनी देओल की कलाई पर राखी बांध रही हैं. सनी देओल को भाई मानकर टीका किया और फिर आरती उतरी. कुछ लड़कियों ने तो सनी देओल के पैर तक छुए. वहीं भाई बने सनी देओल ने बच्चियों पर जमकर प्यार बरसाया और तोहफे बांटे.
दरअसल हाल ही में एक थिएटर में गदर 2 की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां सनी देओल अपने फैंस को सरप्राइज देने पहुंचे थे. सनी देओल को सामने देखकर सभी फैंस खुशी से झूम उठे और शोर मचाने लगे थे. सनी देओल ने यहां रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया
