ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रक्षाबंधन में मिलावटखोरों से सतर्क

देश में भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहारों के आगमन के साथ ही मिलावट खोर भी सक्रिय हो जाते हैं। थोड़ा सा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की जान को खतरे में डाल देते हैं। मिलावटखोर नकली और केमिकल से बने रंगों वाली मिठाइयां बेचते हैं, जिसे खाने से पेट में इन्फेक्शन के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जिसका असर हमारे लीवर, किडनी और हार्ट पर सीधा पड़ता है। 

हुई छापेमार कार्रवाई

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। मिलावटी खाद्य बिक्री रोकने के लिए शनिवार को विभाग की टीम ने टिकैटगंज से बंदूी के लड्डू और पनीर, लालबाग से पनीर, निशातगंज से गुलाब जामुन और पनीर, जानकीपुरम से टमेटो सास, कानपुर रोड से छेना और पनीर, राजाजीपुरम से गुलाब जामुन, निराला नगर से मिल्क केक और बेसन समेत छेना मिठाई का सैंपल लिया। सभी 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

इस तरह पहचाने मिलावटी मिठाई

मिलावटी मिठाई को पहचाना आसान होता है। बस कुछ नियम पता होने चाहिए जैसे की-

-रंग-बिरंगी ले रहे हो तो पहले मिठाई को हाथ से मसलकर देखें। अगर मिठाई का रंग हाथ में रंग लग जाए तो मिठाई में रंग की मिलावट है।
-मावा को हाथों से रगड़े अगर उसे रगड़ने पर हाथ में घी नहीं निकलता है तो मावा नकली है।
-मावा को हाथ में लेकर उसका लड्डू बनाने का प्रयास करें। अगर मेवा नकली होगा तो वह फटने लगेगा।
-मिठाई पर लगा हुआ मावा अगर बहुत दानेदार है तो उसमें मिलावट की हो सकती है क्योंकि शुद्ध मावा एकदम चिकना होता है।
-कई मिठाईयों पर वरक का काम होता है। ऐसे में असली और नकली पहचानना जरूरी है। अगर वरक अगर असली है तो जलाने पर छोटा गोलीनुमा हो जाएगा। वहीं नकली वरक जले हुए ग्रे-कलर के कागज जैसा हो जाएगा।
-केसर की मिठाई भा मार्केट में काफी मिलती है। ऐसे में केसर की मिठाई का एक टुकड़ा पानी में डालें। अगर वह रंग छोड़ रहा है तो केसर असली है।

Scroll to Top