रमजान पर केजरीवाल का मुसलमान कार्ड, मुस्लिम कर्मचारियों को हर दिन 2 घंटे की छुट्टी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी  की सरकार ने रमजान के मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के मुस्लिम कर्मचारियों को एक महीने तक ऑफिस से प्रतिदिन दो घंटे की शॉर्ट लीव देने की अनुमति दी है। विभाग की ओर से इसका आदेश भी जारी किया है।

रमजान के मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अपने मुस्लिम कर्मचारियों को एक महीने तक ऑफिस से प्रतिदिन दो घंटे की शॉर्ट लीव देने की अनुमति दी है। विभाग की ओर से इसका आदेश भी जारी किया है।

जल बोर्ड के असिस्टेंट कमिश्नर वीरेंद्र सिंह की ओर से 04 अप्रैल को  जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी संबंधित डीडीओ/नियंत्रक अधिकारी द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दिनों में यानी 03 अप्रैल से 2 मई 2022 तक या ईद उल फितर की तारीख तक हर दिन लगभग दो घंटे शॉर्ट लीव की अनुमति देने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि, इस आदेश में यह भी साफ कर दिया गया है कि यह शॉर्ट लीव इस शर्त के अधीन होगी कि वे शेष कार्यालय समय के दौरान अपना कार्य पूरा करेंगे ताकि कार्यालय का कार्य प्रभावित न हो।

गौरतलब है कि, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को रमजान के मुकद्दस महीने का चांद नजर आया था। इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने रमजान का 03 अप्रैल से 2 मई 2022 तक होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *