ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# राजकीय पॉलिटेक्निक में जींस-स्कर्ट पहनने पर लगी पाबंदी

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  कानपुर जिले में स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर प्रिंसिपल ने छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है. यानी अब अगर संस्थान में जींस-स्कर्ट या फिर कोई अन्य परिधान पहनकर प्रवेश करते हैं तो रोक लगा दी जाएगी. सभी छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और अगर कोई ड्रेस कोड का पालन करते नहीं मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि पॉलिटेक्निक में लागू हुआ ड्रेस कोड सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन शिक्षण संस्थानों का कहना है कि कॉलेज की गरिमा बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड का होना जरूरी है. इससे विद्यार्थी जब एक ही ड्रेस में रहते हैं तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है. इसी वजह से कानपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब पाश्चात्य सभ्यता के कपड़ों को पहनकर संस्थान में आने के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. कुल मिलाकर बच्चे अब जींस और टाइट फिटिंग के कपड़े पहनकर संस्थान में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.

Scroll to Top