उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) आगरा में बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण पर आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। अवैध कॉलोनी राजपूत रेजीडेंसी पर 4500 वर्ग मीटर भूमि पर निर्माण चल रहा था। यहां अवैध रूप से काटे गए प्लॉट व सड़क निर्माण को ध्वस्त किया गया है। मामला शमसाबाद रोड स्थित श्यामो मोड़ पर लोधई गांव का है।
कालोनाइजर श्याम बाबू और प्रशांत ने कृषि भूमि पर इस अवैध कॉलोनी को विकसित किया था। बिना मानचित्र स्वीकृति के राजपूत रेजीडेंसी में प्लॉट काटे जा रहे थे। एक अगस्त को एडीए ने कालोनाइजर श्याम बाबू और प्रशांत को निर्माण रोकने का नोटिस दिया था, लेकिन कालोनी में निर्माण कार्य नहीं रुके। प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर से अवैध कालोनी में बनाई सड़क, प्लॉट की दीवार व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नगर योजना व विकास अधिनियम 1973 की धारा 51 के तहत कालोनाईजर को नोटिस दिया था।