ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजभर बोले-बसपा ने जानबूझकर नहीं उतारा था रामपुर में प्रत्याशी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी के रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव की हार सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को पचती नहीं दिख रही है। राजभर ने अखिलेश और मायावती को फिर से एक होने से सलाह दी है। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर गरीबों से छल करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है इन दोनों पार्टियों को आगे आकर कहना चाहिए कि वे समाज के वंचित वर्ग की लड़ाई नहीं लड़ सकतीं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सपा का सहयोगी दल है। सपा और बसपा ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि, बाद में दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।

राजभर ने कहा, खिर सपा और बसपा गरीबों और वंचितों की शुभचिंतक होने की बात कहकर उनके साथ छल क्यों कर रही हैं। मेरा मानना है कि अगर दोनों पार्टियां गरीबों की ही लड़ाई लड़ रही हैं तो फिर वे अलग-अलग चुनाव क्यों लड़ रही हैं? राजभर ने रविवार कहा, सपा और बसपा की आपसी लड़ाई की वजह से गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें साथ मिलकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। यह मेरी तरफ से उनके लिए एक सलाह है।

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर छह सीटें जीतने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने यह बयान पिछले दिनों सपा के गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद दिया है। खासकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की छोड़ी हुई आजमगढ़ सीट पर बसपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि इसकी वजह से सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। यह भी माना जा रहा है कि सपा नेता आजम खां की छोड़ी हुई रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में बसपा ने जानबूझकर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा, ताकि भाजपा को दलित वोट मिलने में आसानी हो।

सपा से जारी रहेगा गठबंधन, जानें क्या बोले राजभर

पिछले दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर क्षेत्र में काम करने की सलाह देने वाले राजभर से जब पूछा गया कि क्या वह सपा के साथ गठबंधन जारी रखेंगे तो उन्होंने कहा, अभी तक तो यह बरकरार है। इस सवाल पर कि क्या वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती को साथ लाने की कोशिश करेंगे, राजभर ने कहा, निश्चित रूप से मेरी तरफ से यह प्रयास किया जाएगा और यह मेरा काम भी है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर भाजपा को नुकसान हुआ था और उसकी सीटों की संख्या वर्ष 2014 में मिली 71 सीटों से घटकर 62 हो गई थी।

2024 के चुनाव को लेकर शुरू करेगे तैयारी

राजभर ने पिछले दिनों कहा था कि अखिलेश को वर्ष 2012 में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कृपा से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अपनी टिप्पणी को दोहराने से मना कर दिया। जभर ने कहा कि हर किसी को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए और जमीन पर रहकर काम करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश की 60 और बाकी सहयोगी दलों को शेष 20 सीटों पर चुनाव लड़ाने की सलाह देने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने एक सवाल पर कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं।  इस सवाल पर कि क्या आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा की हार के बाद उनकी अखिलेश से कोई मुलाकात हुई, राजभर ने कहा, “देखते हैं कि हम कब मिल सकते हैं।

मुर्मू को समर्थन देने पर अभी नहीं किया कोई फैसला

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की संभावनाओं के सवाल पर राजभर ने कहा, “इस बारे में पार्टी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। अभी काफी समय बाकी है। हम बाद में तय करेंगे कि किसे वोट देना है। इस सवाल पर कि भाजपा या किसी अन्य पार्टी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मांगा है, राजभर ने कहा, अभी तक तो मुझसे कोई भी नहीं मिला है और न ही मैंने किसी से संपर्क किया है।

Scroll to Top