राजस्थान में जनता का मूड, लोकसभा चुनाव पर ताजा सर्वे में खुलासा

जयपुर (मानवीय सोच) देश में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कायम है या महंगाई-बेरोजगारी जैसे मुद्दे को जोरशोर से उठाकर कांग्रेस लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रही है? इसका सटीक सवाल तो अभी ठीक-ठीक देना मुश्किल हैं, लेकिन एक ताजा सर्वे में इस बात का अनुमान जरूर लगाया गया है। इसके मुताबिक, देश में अभी भी मोदी की लहर कायम है और लगातार तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बन सकती है

इंडिया टीवी-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, यदि आज देश में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो देश में एक बार फिर एनडीए को बहुमत मिल सकता है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी को 358 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 95 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है तो अन्य दलों को 84 सीटें मिल सकती हैं।

क्या है राजस्थान का मूड
राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इस लिहाज से राजस्थान के आंकड़े भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। सर्वे में कहा गया है कि राजस्थान में मोदी की लहर कायम है और यदि आज चुनाव होते हैं तो भाजपा क्लीनस्वीप कर सकती है। भाजपा 25 की 25 लोकसभा सीट जीत सकती है तो कांग्रेस को फिर खाली हाथ रहना पड़ सकता है।

लगातार दो बार राजस्थान में सभी सीटों पर जीत
पिछले दो लोकसभा चुनाव में (भाजपा) ने राजस्थान ने मोदी को प्रचंड बहुमत दिया है। 2014 और 2019 में एनडीए ने सभी 25 सीटों पर कब्जा किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 24 सीटों पर जीत मिली थी जबकि सहयोगी आरएलपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *