उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) प्रतापगढ़ में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के साथ उनकी पत्नी भानवी सिंह के साथ चल रहे तलाक के मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां एक ओर भानवी सिंह ने बच्चों का हवाला देते हुए राजा भैया को तलाक देने से मना कर दिया है तो वहीं उन्होंने अपनी बहन के साथ संबंधों को लेकर भी राजा भैया पर आरोप लगाए हैं. इसी बीच राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह का बयान सामने आ रहा है, जिसमें उन्होंने भानवी सिंह को मानसिक रोगी कहा है और जो भी आरोप भानवी सिंह ने लगाए हैं,उन्हें गलत बताया है.
एक निजी चैनल से बात करते हुए एमएलसी व राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह ने तलाक से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कहा कि, राजा भैया ने अपनी पत्नी के साथ रिश्ते को काफी धैर्य के साथ सम्भाला था. इसीलिए जब अति हो गई तो शादी के 29 साल बाद उन्होंने तलाक का मामला दाखिल किया. ये फैसला उन्होंने तब लिया जब बच्चे बालिग हो गए.
