ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# राज्य सरकार ने 14 आईपीएस का तबादला कर दिया

लखनऊ : (मानवीय सोच) राज्य सरकार ने रविवार को 14 आईपीएस का तबादला कर दिया, जिसमें 10 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। बरेली में कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान हुए बवाल के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया गया है। सीतापुर के एसपी सुशील घुले चंद्रभान को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। प्रभाकर को 32वीं पीएसी भेजा गया है। वहीं, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात विनीत जायसवाल को चंदौली का एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया है। कन्नौज के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का एसपी बनाया गया है। बांदा के एसपी अभिनन्दन को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगरा में एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक को ललितपुर का एसपी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के एसपी अमित कुमार आनंद को कन्नौज भेजा गया है। चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल को बांदा भेजा गया है।

Scroll to Top