बस्ती : (मानवीय सोच) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत विश्वगुरू बनने की राह में तेजी से अग्रसर है। भारत जी – 20 का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। इसरो के चंद्रयान अभियान और आदित्य वन के बाद भारत की ताकत को पूरी दुनिया देख चुकी है।
बस्ती जिले के आदर्श ग्राम लेदवा में भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आठ माह के बच्चे के दांत निकलते समय बच्चों को होम्योपैथिक दवा दें तो वह बीमार नहीं होंगे। यही स्थिति 35 वर्ष की महिला के लिए है। माहवारी पर उन्हें भी होम्योपैथिक दवा दें। हेल्थ कैंप में कराएं जांच कैंसर से बचाव होता है। 2000 का एसपीजी इंजेक्शन 9 से 14 वर्ष की बेटी को जरुर लगवाएं।
