ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा ने नामांकन किया दाखिल

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा शर्मा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां हरियाणा से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण शर्मा के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। उपचुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, अमित शाह जी, जे. पी. नड्डा जी, मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे एक बार फिर देश की सेवा करने का मौका दिया।’’

उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाई गई कई पहलों और योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। शर्मा के नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आपको जीत की अग्रिम बधाई एवं मंगलकामनाएं।’ भाजपा ने 20 दिसंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को शर्मा के नाम की घोषणा की थी।

विपक्षी दलों ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 48, कांग्रेस के 37, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो और तीन निर्दलीय सदस्य हैं। निर्दलीय भी नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करते हैं। हरियाणा में राज्यसभा की सीट उस समय खाली हो गई थी जब भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था।

पंवार वर्तमान में हरियाणा में भाजपा नीत सरकार में विकास एवं पंचायत मंत्री हैं। इससे पहले यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि हरियाणा से रिक्त एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम तीन दिसंबर को अधिसूचित कर दिया गया है और 10 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसंबर को निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा की जाएगी। नामांकन 13 दिसंबर को अपराह्न तीन बजे तक वापस लिए जा सकेंगे।

Scroll to Top