ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राज्‍यसभा सूत्र : जब तक माफी नहीं, निलंबन वापसी नहीं

नई दिल्‍ली  (मानवीय सोच)  महंगाई के मुद्दे पर राज्‍यसभा  में अगले हफ्ते की शुरुआत में चर्चा हो सकती है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.  सूत्रों के अनुसार, विपक्षी नेताओं ने सदस्‍यों का निलंबन वापस लेने की मांग की. हंगामे और नारेबाजी के कारण विपक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक सांसदों को निलंबित किया है. राज्‍यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने इस पर दो टूक कहा कि निलंबित सदस्‍य जब तक माफी नहीं मांगेंगे, निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा. महंगाई के मुद्दे पर राज्‍यसभा में अगले सप्‍ताह के प्रारंभ में चर्चा संभव है. सभापति की विपक्ष के नेताओं और संबंधित मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद इस पर व्‍यापक सहमति बन गई है.

जानकारी के अनुसार राज्‍यसभा से कल 19 सांसदों के निलंबन और मूल्‍य वृद्धि के मुद्दे पर विपक्ष के 10 नेताओं ने आज राज्‍यसभा सभापति वेंकैया नायडू से भेंट की. इन नेताओं ने सुझाव दिया कि निलंबित सदस्‍यों की संख्‍या काफी ज्‍यादा है और सदन में सदस्‍यों की अच्‍छी उपस्थिति के लिए निलंबन को रद्द किया जा सकता है. इन नेताओं का यह भी कहना था कि मूल्‍य वृद्धि के मसले पर चर्चा के लिए एक विशिष्‍ट तारीख तय की जा सकती है. कुछ नेताओं का मानना था कि बिना किसी शर्त निर्धारण के सदस्‍यों का निलंबन वापस लिया जाना चाहिए.

संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्‍हाद जोशी, सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय मामलों के राज्‍य मंत्री मुरलीधरन ने भी बैठक में हिस्‍सा लिया. मंत्रियों ने कहा कि सरकार मूल्‍यवृद्धि के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. जैसे ही वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण कोविड संक्रमण से उबरेंगी, सरकार इस मसले पर चर्चा का इरादा व्‍यक्‍त कर चुकी है.  उन्‍होंने यह भी कहा कि मूल्‍यवृद्धि पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों में चर्चा किसी भी दिन कराई जा सकती है और लोकसभा स्‍पीकर के साथ विचारविमर्श के बाद इस चर्चा के लिए शेड्यूल को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. जिन नेताओं ने सभापति वेंकैया नायडू से मुलाकात की, उनके कांग्रेस के मल्लिकाजुर्न खडगे और केसी वेणुगोपाल, सपा के रामगोपाल यादव, टीएमसी के डेरेक ओब्रायन, डीएमके के तिरुचि सिवा, शिवसेना के संजय राउत, सीपीएम के एलामरम करीम, सीपीआई के बिनोय विस्‍वम, टीआरएस के सुरेश रेड्डी और एमडीएमके के वाइको शामिल थे.

 

Scroll to Top