ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के हर घर में जाएगा अक्षत

अयोध्या : (मानवीय सोच) रामलला के भव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के हर घर से भक्त पहुंचेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके भी आनुषांगिक संगठन गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाएंगे। पूरी काशी में प्राण प्रतिष्ठा से एक सप्ताह पहले राममय माहौल बनाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा में हर घर से एक व्यक्ति को शामिल करने की रणनीति पर अमल के लिए रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की अध्यक्षता में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा सहित सभी सहयोगी संगठनों की समन्वय बैठक हुई।

कोईराजपुर स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या से अक्षत और रज हर घर के लिए भेजा जाएगा। सभी संगठनों के कार्यकर्ता जन जागरूकता के साथ ही आमंत्रण घर-घर पहुंचाएं। इससे पहले काशी में उत्सव का माहौल बनाया जाए और रामनाम संकीर्तन, रामायण पाठ आदि आयोजन भी किया जाए। काशी के सभी मठ और मंदिरों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। इसके लिए सभी मठ-मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 15 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा।

Scroll to Top