अयोध्या : (मानवीय सोच) प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है. 22 जनवरी 2024 को भगवान रामलला को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा और इसी दिन राम मंदिर का उद्घाटन होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले चार हजार से अधिक साधु संत और महंत हिस्सा लेंगे. तो वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस मौके पर पूरे देश से आह्वान किया है कि घर-घर दीप जलाए जाएं.
तो दूसरी ओऱ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने 10 करोड़ परिवारों तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण देने की जिम्मेदारी ली है. पूरे देश के तमाम हिस्से से राम भक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे. इस सम्बंध में आलोक कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि रामलला की आरती से पूजित अक्षत कलश सभी घरों में भेजकर इतिहास के सबसे बड़े दिन की याद कराई जाएगी. जब भगवान राम 14 साल बाद अयोध्या लौटे थे तो दीवाली मनाई गई थी. ठीक उसी तरह 22 जनवरी को भी एक बार फिर से उत्सव मनाया जाएगा और दीवाली मनाई जाएगी.
