ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राशन दुकानों पर मिलेंगी कई तरह की सुविधाएं

गोरखपुर   (मानवीय सोच) यूपी में राशन के करीब 80 हजार कोटेदारों को गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सशक्तिकरण की डबल सौगात दी। कोटेदारों को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में और सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में जहां प्रदेश सरकार एवं सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ। वहीं, मुख्यमंत्री ने कोटेदारों के लिए राशन वितरण पर प्रति क्विंटल 20 रुपये लाभांश वृद्धि की घोषणा भी की।

कोटेदारों का लाभांश प्रति क्विंटल 70 से बढ़ कर 90 रुपया हो गया है। इस लाभांश वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 200 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय भार पड़ेगा। मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ने राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश भर की सभी उचित दर की दुकानों का और अपग्रेडेशन करने जा रही है। इससे कोटेदार और सशक्त बनेंगे और राशन वितरण के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ आमजन तत्परता से मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरुवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरक्षनगरी के 1200 कोटेदारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि सीएससी के रूप में उचित दर की दुकानों के विक्रेताओं को सक्षम बनाने और लाभांश में 20 रुपये की वृद्धि प्रदेश के 80 हजार कोटेदारों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का अभियान है। प्रदेश में 15 करोड़ लोग कोटेदारों से खाद्यान्न लेते हैं, बावजूद इसके कोटेदारों को हेय दृष्टि से देखा जाता था।

इस सोच में परिवर्तन लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तकनीकी आधारित अभियान प्रारंभ हुआ। कोटे की दुकानों को तकनीक से जोड़ना साल 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश के लिए सपना था। पर, निर्धारित समय सीमा में 80 हजार कोटे की दुकानों पर सरकार ने ई-पास मशीन की सुविधा सुनिश्चित की। इससे कोरोना संकटकाल में भी 15 करोड़ लोगों को बिना संकट राशन मिला। कोरोना के दौर में भी देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोटेदारों के सहयोग से राशन वितरण व्यवस्था की सर्वत्र प्रशंसा हुई।

खाद्य आयुक्त व सीएससी के स्टेट के बीच हुआ एमओयू का आदान-प्रदान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू एवं सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड अतुल राय ने एमओयू का आदान- प्रदान किया।  स्वागत संबोधन प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्रीमती वीना कुमारी और आभार ज्ञापन  खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने किया।

कोटेदार के सीएससी से जुड़ने से पूरे प्रदेश की जनता को लाभ: सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएससी की सेवाओं से सूबे के 80 हजार कोटेदार जुड़ेंगे तो न केवल उनकी आय में इजाफा होगा बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे सकेंगे। इन सीएससी से मिलने वाली ई स्टैम्प, आय, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान, आधार, पैन कार्ड समेत प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को अपने घर ने निकट ही मिल सकेगा। कहा कि यह सब कदम सरकार प्रदेश की सभी 25 करोड़ जनता के जीवन मे व्यापक सुधार लाने की अपनी प्रतिब्धता के कारण उठा रही है।
सीएम योगी, गुरुवार को प्रदेश सरकार एवं सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम को प्रेक्षागृह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की खाद्यान वितरण व्यवस्था पूरे देश में बेहतरीन है। एक राष्ट्र एक काडॅ की अवधारणा से जुड़ते हुए तकनीकी को अपना कर यहां के उन कार्डधारको को नेशनल पोर्टिबिलिटी से जोड़ा गया जो काम के चलते महाराष्ट्र, पंजाब गुजरात या अन्य राज्यों में हैं। इसका फायदा यह है कि किसी भी अन्य राज्य में रहने वाला यूपी का 1144612 नागरिक अपने राशनकार्ड पर वहां खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। इसी तरह अन्य राज्यों के 42049 नागरिक भी यूपी में खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड अतुल राय, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी, गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक महेन्द्रपाल सिंह, विपिन सिंह, डॉ विमलेश पासवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ईमानदारी से कमाई व निराश्रित की सेवा में अनुपम सुख
कोटेदारों को प्रोत्साहित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में अन्न को ब्रह्म की प्रतिष्ठा है। अन्नदान को सबसे बड़ा दान। कोटेदारों से कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में आप प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अन्नदान के हकदार बन जाते हैं। आपके लाभांश में की गई वृद्धि के साथ थोड़ी सी ट्रेनिंग लेकर जवाब सीएससी से जुड़ेंगे तो आपकी आय भी काफी बढ़ेगी। यह आपके श्रम और ईमानदारी की आय होगी। ईमानदारी की कमाई का अनुपम सुख होता है। बेईमानी से अर्जित आय को लेकर व्यक्ति हमेशा सशंकित रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार आप कोटेदारों ने प्रशासन के साथ मिल निराश्रितों के घर तक राशन पहुंचाने में योगदान दिया है। सोचिए आपको कितना आशीर्वाद मिलता होगा। निराश्रित की मदद, सेवा का परम धर्म है। और यह आपको पुण्य का भागीदार बनाता है।

 

Scroll to Top