चंदौली : (मानवीय सोच) नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर गांव का ही एक युवक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। बुधवार को किशोरी के साथ थाने पहुंचे परिवार वालों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी।
किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी। रास्ते में युवक उसे दबोच लिया। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बस्ती से दूर जंगल में बने अपने एक घर ले जाकर बंधक बना लिया।
किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार की भोर में मौका पाकर किशोरी जंगल के रास्ते अपने घर भाग आई और अपनी आपबीती बस्ती के लोगों को बताई। गांव वालों ने फोन करके उसके माता-पिता को मामले की जानकारी दी। वे आननफानन में गांव आए।
