ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति चुनाव की ‘जंग’ के बीच भाजपा ने पश्चिम बंगाल में लगाए पोस्टर

कोलकाता (मानवीय सोच)  राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल में सियासी जंग तेज हो गई है। इस बीच भाजपा ने यहां पर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आदिवासी विरोधी बताया गया है। पोस्टर में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हैं। गौरतलब है कि टीएमसी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।

पोस्टर पर और क्या-क्या लिखा है?
इस पोस्टर पर लिखा है कि भाजपा ने एक आदिवासी जनजाति महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए मनोनीत किया। इसके साथ ही भाजपा ने देश के सभी आदिवासी जनजाति संप्रदाय को सम्मानित किया है। यह आदिवासी जनजाति संप्रदाय का गर्व का विषय है। पोस्टर में आगे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर निशाना साधा गया है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी आदिवासी जनजाति संप्रदाय के उम्मीदवार का समर्थन न करके किसी अन्य का समर्थन कर रही हैं। वह आदिवासी समाज के करीब आने से हिचकिचा रही हैं। यह भिन्नता थी और रहेगी।

क्या है इस पोस्टर के पीछे वजह
इस पोस्टर के पीछे है, राष्ट्रपति चुनाव में ममता को यशवंत सिन्हा सपोर्ट देना। बताया जाता है कि विपक्ष के लिए उम्मीदवार चुनने में ममता बनर्जी ने ही सबसे अहम भूमिका निभाई है। हालांकि बीते दिनों जब सत्ता पक्ष ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया तो ममता ने एक बयान जारी किया। इसमें ममता ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि एनडीए एक आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने वाली है तो वह भी समर्थन के लिए सोचतीं। असल में पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में आदिवासी वोटर हैं, जिन्हें ममता खोना नहीं चाहतीं। इसलिए उन्होंने यह बयान दिया था। लेकिन अब भाजपा ने उनके इसी स्टैंड को उनके खिलाफ हथियार बना लिया है।

 

Scroll to Top