ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की डिनर पार्टी में ओपी राजभर के जाने पर बोले रामगोपाल यादव

रामपुर  (मानवीय सोच)   आजमगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव हारने के बाद सपा और उसकी सहयोगी सुभासपा के बीच खींचतान जारी है। इस बीच सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा समर्थिक राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार की डिनर पार्टी में शामिल हुए हैं। राजभर के डिन पार्टी में शामिल होने को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा है कि दावत खाने जाना कोई बुरी बात नहीं है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ओपी राजभर कई बार फैसले बदल चुके हैं और हमें भरोसा है कि उनका आखिरी फैसला हमारे पक्ष में होगा।

वहीं शिवपाल यादव को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा- नो कमेंट्स…राम गोपाल यादव ने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेडी और वाईएसआर अगर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे तो राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार जीतेगा। राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर अंतरआत्मा की आवाज पर लोगों ने वोट डाला तो यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। यही नहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी यशवंत सिन्हा ने कहा कि 2014 में क्षेत्रीय पार्टियां ही बीजेपी को रोकने का काम करेगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ओपी राजभर और अखिलेश यादव के रिश्तों के बीच तल्खियां बढ़ी है। राजभर ने अखिलेश यादव पर एक के बाद एक कई हमले किए थे। उन्होंने कहा था कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा एक भी चुनाव नहीं जीती। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि अखिलेस 2012 में इसलिए सीएम बने क्योंकि वो मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। अब ओपी राजभर एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु की डिनर पार्टी में शामिल हुए हैं जिसको लेकर राजनीति गर्मा गई है।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सपा महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सपा का जो सदस्य बनता है उसकी सदस्यता पांच साल की होती है। जो पचास सदस्य बनाता है उसको हम सक्रिय सदस्य कहते हैं।

Scroll to Top