ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़, भगदड़ के पीड़ितों से की मुलाकात

हाथरस में हुई भगदड़ के पीड़ितों से आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मिलने पहुंचे । तय प्लान के अनुसार राहुल आज सुबह 5.40 बजे ही दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए। राहुल पहले अलीगढ़ पहुंचे और फिर हाथरस गए। वे पहले अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे । वहां वे पीड़ित परिवार से मिले। वे दोनों जगह ही पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। नेता विपक्ष बनने के बाद राहुल का यह पहला यूपी दौरा होना जा रहा है । इससे पहले वे चुनाव जीतने के बाद रायबरेली भी आए थे। राहुल अलीगढ़ में यहां तीन पीड़ित परिवारों से मिले हैं।

उन्होने आशा देवी, मुन्नी देवी एवं ओमवती के परिजनों से मुलाकात की।वहीं राहुल से मिलकर एक शोक संतप्त परिवार के सदस्य ने कहा, “उन्होंने हमसे कहा कि वह हमारी मदद करेंगे। उन्होंने हमसे पूछा कि सब कुछ कैसे हुआ।” पीड़ितों से मिलने के बाद अलीगढ़ से रवाना हुए। अब वह हाथरस जा रहे हैं। इस बाबत UP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीते गुरुवार इसकी जानकरी दी थी। राय ने बताया था कि राहुल हाथरस पहुंच पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे । प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा था, “हमारे नेता राहुल गांधी शुक्रवार को हाथरस जाएंगे। वह घटनाओं के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।”  राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस घटना के लिए राज्य की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

Scroll to Top