ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिटायर्ड जज और बिग्रेडियर स्तर के अधिकारी भी लेंगे इंटरव्यू

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने साक्षात्कार की प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए हैं। इंटरव्यू में अब रिटायर्ड जज और ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी और प्रख्यात शिक्षाविद् भी बुलाए जाएंगे। इंटरव्यू का स्तर बढ़ाने के लिए देश भर से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोग के इस कदम से उन अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी, जो लगातार यह शिकायत करते आ रहे हैं कि इंटरव्यू की प्रक्रिया में कुछ गिनेचुने लोगों को ही बतौर विशेषज्ञ बुलाया जाता है और इसकी वजह से गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है।

अभ्यर्थियों की ऐसी ही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आयोग ने पीसीएस भर्ती में इंटरव्यू की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के प्रयास शुरू किए हैं। इंटरव्यू में अब तक कुछ पूर्व आईएएस अफसरों और प्रयागराज एवं आसपास से शिक्षविदों को बतौर विशेषज्ञ आमंत्रित किया जाता रहा है। अभ्यर्थी अक्सर यह आरोप लगाते थे कि कुछ गिनेचुने विशेषज्ञों का इंटरव्यू पर एकाधिकार हो गया है। अभ्यर्थियों ने कई बार इस पर सवाल भी उठाए और इंटरव्यू की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की।

क्लास वन के अधिकारियों को भी किया जाएगा आमंत्रित

आयोग ने इंटरव्यू की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए तय किया है कि पीसीएस के इंटरव्यू में अब रिटायर्ड जज, ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी, प्रख्यात शिक्षाविद्, कुलपति, विभिन्न केंद्रीय विभागों में तैनात क्लास-1 के अफसरों को भी बतौर विशेषज्ञ आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य भर्तियों में भी इंटरव्यू बोर्ड के पैनल में कम से कम दो सदस्य अवश्य होंगे। आयोग के अफसरों का कहना है कि इंटरव्यू में देश भर से अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों को बुलाने से साक्षात्कार का स्तर और बेहतर होगा।

Scroll to Top