(मानवीय सोच) : बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार हैं. फिल्म के ट्रेलर ने ही लोगों में मूवी देखने के लिए दिलचस्पी बढ़ा दी है. ऐसे में लोग बसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट का रोल प्ले करेंगी. उनके इस किरदार को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं. फिल्म भी जल्द बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार है.
इसके अलावा मूवी के प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. फिल्म के मेकर्स और आर्टिस्ट अलग-अलग जगहों पर अपनी मौजदूगी दर्ज करा रहे हैं. वहीं फिल्म के रिलीज से पहले तेजस की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एयरफोर्स आर्मी के लिए फिल्म की स्पेशन स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान इंडियन एयरफोर्स ऑडिटोरियम में सभी ने तेजस को देखा. एक्ट्रेस कंगना ने इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.
