ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिश्वत मांगने वाले प्रशासनिक अधिकारी को किया निलंबित

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देवरिया में क्षय रोग अनुभाग में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी गिरजेशवर मणि त्रिपाठी को बुधवार देर रात निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अपर निदेशक कार्यालय बस्ती से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रशासनिक अधिकारी गिरजेशवर मणि त्रिपाठी बिल भुगतान के लिए 10 हजार रूपए मांग कर रहे हैं। वीडियो में वह बता रहे हैं कि पूरा पैसा उच्चाधिकारियों को भी देना पड़ता है। सभी का हिस्सा बना हुआ है। जब तक पूरा पैसा नहीं मिलेगा तब तक बिल भुगतान नहीं किया जा सकता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति ने पूरे मामले में सीएमओ से रिपोर्ट तलब की।

सीएमओ की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार देर रात आरोपी प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निदेशक प्रशासन ने बताया कि वीडियो की वास्तविक स्थिति की भी जांच की जा रही है। यह वीडियो कब का है अभी यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन उसमें प्रशासनिक अधिकारी का चेहरा और आवाज साफ सुनाई पड़ रही है। इस आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Scroll to Top