ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिश्वत लेने के आरोप में बिजली अवर अभियंता निलंबित

रिश्वत लेने के आरोप में मेरठ में तैनात एक बिजली अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक संविदा बिजली कर्मी बर्खास्त कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्र के बिजली अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसका संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। मेरठ में बिजली विभाग के तीन संविदा कर्मियों का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर मामले की जांच की गई,

जिसमें रिश्वत लेने वाले की पहचान संविदा कर्मी नूर मोहम्मद तैनाती काजीपुरा बिजली उपकेंद्र के रूप में हुई। इस संविदा कर्मी को तत्काल बर्खास्त करते हुए संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बीच, मेरठ पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद के साथ उसके दो अन्य साथियों शहजाद व शौकीन को गिरफ्तार कर प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में विभागीय कार्रवाई पूरी करते हुए अवर अभियंता काजीपुरा उपकेन्द्र संदीप यादव को निलंबित किया गया है। संबंधित उपखंड अधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र के माध्यम से अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम मेरठ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-एक मेरठ व मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र-द्वितीय चेतावनी जारी की गई है।

Scroll to Top