ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रुबीना पर एक्शन: खानम ने कहा था- अगर ऐसा हो तो हिंदुओं को लौटा दी जाए ज्ञानवापी की जमीन

अलीगढ़   (मानवीय सोच)  सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अनुशासनहीनता के कारण अलीगढ़ महानगर महिला अध्यक्ष के पद से रुबीना खानम को हटाया है। पिछले दिनों रुबीना ने ज्ञानवापी मामले पर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी, तो मुस्लिम भाई उसे हिंदू भाइयों को दे दें।

अलीगढ़ में सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को अनुशासनहीनता के चलते उन्हें महानगर अध्यक्ष पद से हटा दिया। पिछले दिनों उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर बयान दिया था। जिसमें कहा था अगर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो मुस्लिम भाई उसे हिंदू भाइयों को दे दें। रुबीना ने वीडियो जारी करके ज्ञानवापी मामले को लेकर बयान दिया था।

ज्ञानवापी मामले को लेकर दिए गए इस बयान पर हुई कार्रवाई
रुबीना ने वीडियो में बताया, ‘मैं मानती हूं इस मामले में हिंदू पक्ष जो दावा कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी प्राचीन काल में मंदिर था और किसी शासक ने बलपूर्वक इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई थी। अगर यह साबित हो जाता है तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरु, उलेमा को जमीन हिंदू पक्ष को वापस दे देनी चाहिए।
हिजाब प्रकरण में दिए गए बयान को लेकर आईं सुर्खियों में
रुबीना हिजाब प्रकरण में बयान देकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने कहा था कि हमारे हिजाब पर कोई हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। रुबीना ने लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान को छेड़ने की कोशिश न करें। ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगे।
Scroll to Top