(मानवीय सोच) : रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं रही हैं. आए दिन दोनों विशेष मौकों पर एक दूसरे के तारीप करते रहे हैं. इस बीच रूसी राष्ट्रपति ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. पुतिन ने आरटी न्यूज के एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ की है
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से तरक्की कर रहा है. जानकारी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि उनके साथ हमारे संबंध बहुत ही अच्छे हैं. पुतिन ने कहा कि मोदी बहुत बुद्धिमान है और उनकी लीडरशिप बेहतरीन है, जिसके चलते तेजी से भारत प्रगति कर रहा है. पुतिन के मुताबिक पीएम मोदी भारत को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं.
