ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रूसी विदेश मंत्री से मिल PM मोदी ने दिया ये संदेश, जले होंगे कई देशों के दिल

नई दिल्ली (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव  की शुक्रवार को हुई मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण है. केवल इसलिए नहीं कि ये मुलाकात रूस-यूक्रेन जंग  की पृष्ठभूमि में हुई, बल्कि इसलिए भी कि हाल के दिनों में PM मोदी किसी भी देश के विदेश मंत्री से नहीं मिले हैं. लिहाजा इस मीटिंग से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि भारत के लिए हर हाल में रूस से रिश्ते महत्वपूर्ण हैं और अमेरिका जैसे देशों का इससे चिढ़ना लाजमी है

इन नेताओं को मिली थी निराशा

ब्रिटेन और चीन के विदेश मंत्री  हाल में भारत दौरे पर आए थे. दोनों चाहते थे कि PM मोदी से उनकी मुलाकात हो जाए, लेकिन यह संभव नहीं हुआ. इनके अलावा अमेरिका के डिप्‍टी नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर (US Deputy NSA) दलीप सिंह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं कर सके. बता दें कि पीएम मोदी की रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात का जिक्र विदेश मंत्रालय की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी में नहीं था. हालांकि, शुक्रवार को दोनों की बैठक हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में जल्द से जल्द हिंसा खत्म करने का आह्वान किया.

वांग यी को मिला था ये जवाब

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक बयान के मुताबिक, दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन की स्थिति सहित जारी शांति वार्ता के बारे में जानकारी दी. खास बात यह है कि इसके पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी भारत के दौरे पर आए थे. उनका दो दिवसीय दौरा 25 मार्च को खत्‍म हुआ था, लेकिन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात संभव नहीं हो सकी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PMO ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का हवाला देते हुए चीनी विदेश मंत्री से कह दिया था कि ये मीटिंग नहीं हो सकती. गौरतलब है कि कोरोना की महामारी और गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद बीजिंग से किसी मंत्री की यह पहली यात्रा थी.

हसरत लिए वापस लौटना पड़ा

इसी तरह, ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस भी PM मोदी से मुलाकात की हसरत लिए वापस लौट गए. गुरुवार को यूक्रेन संकट पर ट्रस ने भारत में उनके समकक्ष एस जयशंकर के साथ बातचीत की. अपनी शुरुआती टिप्पणियों में ट्रस ने कहा था कि संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का सम्मान करना महत्वपूर्ण है. इसके पहले अमेरिका के डिप्‍टी नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर दलीप सिंह भी बुधवार को भारत पहुंचे थे, लेकिन, पीएम मोदी और दलीप सिंह की मुलाकात भी नहीं हुई. ऐसे में रूसी मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ पीएम की मुलाकात अपने में ही काफी महत्‍वपूर्ण हो जाती है. इससे यह भी पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी रूस के साथ संबंधों को कितनी ज्‍यादा तवज्‍जो देते हैं.

 

Scroll to Top