ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रेप के आरोपी महिला एवं बाल विकास अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी और उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. दरअसल, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात डिप्टी डायरेक्टर पर अपने दोस्त की बेटी से कई महीनों तक रेप करने का आरोप लगा है.आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. एफआईआर में आरोपी अधिकारी की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है.

एफआईआर में 120बी यानी आपराधिक षड़यंत्र की धाराएं जोड़ी गई हैं.बुराडी के शक्ति एन्क्लेव के गुलेरियास अपार्टमेंट में बुराडी थाना पुलिस डिप्टी डायरेक्टर के घर पहुंची है. बताया डिप्टी डायरेक्टर घर पर मौजूद नहीं है. पुलिस लगातार छापेमारी कर आरोपी को ढूंढ रही है. आपको बता दें पीड़िता सिविल लाइन इलाके में एक स्कूल की 12वीं की छात्रा है. 

Scroll to Top