गाजियाबाद : (मानवीय सोच) 7 साल की मासूम की हत्या कर दी गई। बच्ची को घर से अगवा किया गया था। उससे रेप करने की कोशिश की। विरोध में बच्ची चिल्लाई तो उसे मुंह दबाकर मार डाला। इसके बाद बच्ची के घर की छत में ही उसकी लाश फेंक दी। इस मामले में पुलिस ने चेचेरे मामा इमरान (30) को अरेस्ट किया है। वह बच्ची के घर के पड़ोस में ही रहता था। इमरान ने हत्या की बात कबूल ली है। उसने कहा,”मैं बच्ची को कमरे में ले गया था। वहां वह शोर मचाने लगी, तो मुंह दबा दिया। मैं डर गया था। वो मुझे पहचानती थी।
घर आकर वो मेरे बारे में लोगों को बता देती। इसलिए उसको मार दिया।” पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा का है। शालीमार गार्डन इलाके में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची अपने मामा के यहां केला भट्टा में आई हुई थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बच्ची के मामा जब घर पर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। पूरे घर में ढूंढा, कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
