# रेल दुर्घटना के 36 घण्टे बाद रघुनाथपुर स्टेशन से अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू

दिल्ली : (मानवीय सोच) 11 अक्टूबर को रात्रि तकरीबन 9:50 पर 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर डिरेल होने के कारण दिल्ली हाबड़ा मेन लाइन के अप और डाउन लाइन की परिचालन पूरी तरह से प्रभावित था. इस रेल दुर्घटना के 36 घंटे बाद रघुनाथ रेलवे स्टेशन से पहली पैसेंजर ट्रेन 3209 अप लाइन में 10.09 पर पहुंच कर 10.14 बजे पूर्वाह्न रवाना हुई.

जिसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है. यह पैसेंजर ट्रेन पटना से चलकर रघुनाथपुर बक्सर होते हुए डीडीयू जंक्शन तक जाएगी. दिल्ली हाबड़ा मेन रुट पर अप लाइन में परिचालन चालू होने के साथ ही पूरे उत्साह के साथ रेलवे की तकनीकी टीम डाउन लाइन की प्रचलन भी चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर पटरी को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक डाउन लाइन की भी परिचालन शुरू हो जाएगी.