ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : 25 स्टेशनों पर एटीवीएम से ले सकेंगे जनरल टिकट

वाराणसी : (मानवीय सोच) पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस, सिटी स्टेशन समेत 25 स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनरल काउंटर के पास ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग कियोस्क मशीन (एटीवीएम) लगा दी गई है।

सीनियर डीसीएम शेख रहमान ने बताया कि यात्रियों को लंबी कतार और भीड़ से बचाने के लिए जनरल टिकट बुकिंग के लिए एटीवीएम मंगलवार को लगाया गया। बनारस, सिटी समेत 25 स्टेशनों के 38 स्थानों पर अनारक्षित टिकट लेना आसान होगा।

छपरा, सिवान स्टेशनों पर चार-चार, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, आजमगढ़, बलिया, मऊ व देवरिया सदर स्टेशनों पर दो-दो और प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, सिसवां बाजार, कप्तानगंज, सुरेमनपुर, बेल्थरा रोड, रसड़ा, एकमा, इन्दारा, जखनियां, औड़िहार, दुरौन्धा, मैरवां, थावे, भाटपार रानी व भटनी स्टेशन पर एक-एक एटीवीएम लगाए गए हैं। इन सभी पर सुविधा प्रदाता (फेसिलेटर) नियुक्त है। टिकट लेने के लिए नकद और डिजिटल दोनों माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। स्मार्ट फोन के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान किया जा सकता है।

Scroll to Top