# लंदन में ब्रिटिश नागरिकों के बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कही ये बातें

(मानवीय सोच) : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर लंदन में आयोजित हुए दिवाली रिसेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास और तेजी के साथ बदलाव को लेकर बात की. एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में आई सामाजिक और आर्थिक क्रांति के पीछे की असली वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उनके नेतृत्व और विजन ने देश में सामाजिक और आर्थिक क्रांति को बल दिया है. एस. जयशंकर इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने भारत-ब्रिटेन और दुनिया के साथ भारत के रिश्तों में आ रहे बदलावों का जिक्र किया.

लंदन में दिवाली रिसेप्शन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “मैंने यह कहते हुए शुरुआत की कि दुनिया बदल गई है, हमारे रिश्ते बदल गए हैं, यूके बदल गया है और भारत बदल गया है. तो आप मुझसे पूछ सकते हैं कि भारत में क्या बदलाव आया है. आप उत्तर जानते हैं – उत्तर है मोदी… वास्तव में लंबा उत्तर उन पहलों की श्रृंखला में निहित है, जिनके बारे में आप सभी ने पिछले दस वर्षों से सुना है.