लखनऊ : (मानवीय सोच) विश्वकप क्रिकेट 2023 का शुभारंभ आज से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से हो रहा है। 5 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के पांच मुकाबले लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके लिए लखनऊ आने वाली टीमों का शिड्यूल जा कर दिया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से विश्वकप मुकाबलों के लिए जारी शिड्यूल के अनुसार, 12 अक्तूबर (ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका) को होने वाले पहले मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ अक्तूबर को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी, जबकि दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया के नौ अक्तूबर को चेन्नई से आने की सूचना है। इस कड़ी में 16 अक्तूबर (ऑस्ट्रेलिया- श्रीलंका) को होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका 11 अक्तूबर को हैदराबाद से लखनऊ आएगी। 19 अक्तूबर (श्रीलंका-नीदरलैंड) को होने वाले मुकाबले के लिए नीदरलैंड की टीम धर्मशाला से लखनऊ आएगी।
