ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# लखनऊ के सभी 2400 पार्कों में होंगे ओपन जिम ; अंत तक 500 बनकर हो जाएंगे तैयार

लखनऊ : (मानवीय सोच)  प्रमुख 2400 पार्कों में ओपन जिम होंगे। इनमें से जहां 100 ओपन जिम सीएसआर फंड से इसी महीने बनकर तैयार हो रहे हैं। वहीं 500 ओपन जिम इसी साल के अंत तक बनाए जाएंगे। बचे हुए पार्कों में भी सीएसआर और नगर निगम के बजट से अगले दो साल में ऐसे ओपन जिम बनाए जाने की योजना है। शहर के निरालानगर आठ नंबर चौराहा के पास मृत्युंजय पार्क में बने ओपन जिम का लोकार्पण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने ओपन जिम बनाने के लिए भविष्य की योजना को साझा किया। उन्होंने कहा कि आपके निर्देश पर ओपन जिम बनाने पर काम शुरू हो चुका है। एचएएल के सहयोग से बन रहे 100 में से 81 ओपन जिम बनकर तैयार हो गए हैं।

इनकी संख्या बढ़ाने के लिए सीएसआर के अलावा नगर निगम की पार्षद-मेयर निधि व अन्य बजट का भी इस्तेमाल होगा। रक्षामंत्री ने पार्क में लगी साइकिल, टाई चाई स्पाइनर, पुल चेयर पर एक्सरसाइज भी की। इस दौरान उनके साथ मेयर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक नीरज बोरा मौजूद रहे।

Scroll to Top