बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए राजधानी के सरकारी विद्यालयों से अनोखी पहल शुरू हुई है। निपुण लक्ष्य से एक कदम और आगे चलकर अब बच्चों का मासिक आकलन टेस्ट शुरू किया गया है। पहली बार शुरू हुई इस तरह की व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बारे में पता चल सकेगा कि उनकी हर दिन की क्या प्रगति है।सरोजनी नगर ब्लाक से शुरू हुए इस मासिक टेस्ट में बुधवार को 15 हजार बच्चे एक साथ शामिल हुए। ये टेस्ट शैक्षिक सत्र 2024-25 के क्रम में 1 से 30 अप्रैल तक पढ़ाये गये पाठ्यक्रम से लिया गया। इस टेस्ट के बाद जो परिणाम आयेगा उसके आधार पर आगे की पढ़ाई शुरू की कराई जायेगी।
