तमिलनाडु : (मानवीय सोच) मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के शिकार रविवार को विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और अपने परिजनों को देखकर भावुक हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे। उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली।
वहीं, मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जहां से वह उन्हें लेकर अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में पांच सीतापुर, दो लखनऊ व एक-एक लखीमपुर व हरदोई का रहने वाला है। हादसे में कम से कम 20 लोग झुलस गए थे। जिस डिब्बे में आग लगी वो एक प्राइवेट पार्टी कोच था और लखनऊ से चेन्नई जा रहा था।
